NIA की छापेमारी, एक शख्स हिरासत में, इलाके में हड़कंप

पुणे: अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इसिस (ISIS) से संबंधित होने के शक में महाराष्ट्र में पुणे के कोंढवा (Pune) से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संबंधित शख्स के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया. आरोपी के पास कई अहम काग़ज़ात बरामद हुए हैं. पुणे से इस्लामिक स्टेट से संबंधित होने के शक में पकड़े गए संदिग्ध का नाम तल्हा खान है. यह जम्मू-कश्मीर में पिछले साल अरेस्ट किए गए इसिस आतंकी के संपर्क में था. पुणे के कोंढवा की एक इमारत में रहने वाले तल्हा खान के घर एनआईए ने सोमवार की शाम को छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान एनआईए ने कुछ अहम काग़जा़त और डिजिटल कंटेंट बरामद किए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





