
x
भोपाल: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 10 स्थानों पर दबिश दी और कई लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ हो रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अलसुबह एनआईए की टीम ने भोपाल के कई इलाकों में दबिश दी और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। एनआईए ने यह कार्रवाई नई दिल्ली में दर्ज एक मामले से जुड़े संदिग्ध लोगों की तलाश के मद्देनजर की है।
बताया गया है कि दिल्ली में जो मामला दर्ज है उससे जुड़े लोगों के भोपाल में होने की सूचना मिली थी और उसी के आधार पर एनआईए ने यह कार्रवाई की है। जहांगीराबाद इलाके से एक महिला और उसके देवर को भी हिरासत में लिया गया है जिनकी एनआईए को काफी समय से तलाश थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





