भारत

NIA का बड़ा एक्शन, कनाडा के लिस्टेड आतंकवादी के दो गुर्गो को पकड़ा

jantaserishta.com
19 May 2023 4:44 PM IST
NIA का बड़ा एक्शन, कनाडा के लिस्टेड आतंकवादी के दो गुर्गो को पकड़ा
x
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा से ऑपरेट करने वाले लिस्टेड आतंकवादी अर्श ढल्ला के दो वांछित गुर्गो को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों फिलिपींस के मनीला से आ रहे थे। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह हायर उर्फ अम्मी और अमृतक सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं।
हाल ही में, भारत में प्रतिबंधित संगठनों की गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों से संबंधित एक मामले में दिल्ली की एनआईए अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
अधिकारी ने कहा, वे पंजाब में हुए कई आपराधिक मामलों में भी वांछित हैं। एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को उनके खिलाफ आईपीसी और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि उनकी जांच से पता चला है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी करने के लिए एक आपराधिक साजिश रची थी।
अधिकारी ने कहा, आरोपी भारत में केटीएफ की हिंसक आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत रूप से आतंकवादी घोषित अर्शदीप सिंह ढल्ला के लिए काम कर रहे थे। एक अन्य कुख्यात वांछित आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ पीता के साथ मिलकर वे पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी और युवाओं की भर्ती में शामिल थे। केटीएफ के इशारे पर देश में हिंसा और आतंक के कृत्यों को अंजाम देते थे। वे प्रतिबंधित संगठन के लिए धन जुटाने के लिए एक जबरन वसूली रैकेट का भी हिस्सा थे। आरोपी जबरन वसूली के लिए व्यवसायियों तथा दूसरे शिकार की पहचान करते थे और फिर उन्हें भारी रकम देने के लिए धमकी देते थे। अगर शिकार इनकार करते थे तो उनके घरों और अन्य परिसरों को आरोपी के भारत स्थित सहयोगी आग लगा देते थे। इस मामले में और भी जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story