भारत

NIA कर सकती है कन्नूर बम धमाके की जांच, दंपती हुए थे घायल

jantaserishta.com
4 April 2023 1:41 PM IST
NIA कर सकती है कन्नूर बम धमाके की जांच, दंपती हुए थे घायल
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केरल के कन्नूर में 12 मार्च को एक घर में हुए बम धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस धमाके में एक दंपती घायल हुए थे। एनआईए के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम दंपती के घर पर पहुंची जहां धमाका हुआ था। टीम स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर नजर रख रही है, खासकर घटना के आतंकवादी पहलू और इनपुट पर।
एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि कुछ संदिग्ध जो नोएडा में छिपे हुए हैं, एजेंसी के रडार पर हैं। फिलहाल केरल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आतंकवाद के पहलू की पुष्टि होने के बाद जांच एनआईए को सौंप दी जाएगी जो नए सिरे से केस दायर करेगी।
बम धमाके में संतोष और उसकी पत्नी लसिता के घायल होने के बाद मुझाकुन्नू पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 286 के तहत केस दर्ज किया गया था। एक विशेष जांच टीम मामले की छानबीन कर रही है।
कहा जा रहा है कि संतोष ने अपने घर में विस्फोटक जमा कर रखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story