भारत
एनआईए, केरल पुलिस ने पीएफआई के कार्यालयों को किया सील
jantaserishta.com
30 Sept 2022 4:04 PM IST

x
तिरुवनन्तपुरम (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) केरल पुलिस के साथ शुक्रवार को सीलिंग प्रक्रिया के लिए पीएफआई के कोझीकोड कार्यालय पहुंची। यह कदम गृह मंत्री द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगियों पर अगले पांच वर्षो के लिए प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद आया है।
प्रदेश पार्टी कार्यालय के अलावा अन्य जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई हुई।
राज्य के राजस्व अधिकारियों ने कार्यालयों को सील किया, जबकि एनआईए और पुलिस ने इसकी निगरानी की।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ कई बैठकें की, जिसके बाद शुक्रवार सुबह कार्रवाई अभियान शुरू हो गया।
केरल के लगभग सभी शीर्ष पीएफआई नेता अब यहां सलाखों के पीछे हैं, जबकि कुछ अन्य को पिछले सप्ताह गुरुवार तड़के हिरासत में लिया गया।
गुरुवार को केरल हाई कोर्ट ने भी प्रदर्शन कर रहे पीएफआई कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा, जिन्होंने पिछले शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था और उन्हें 5.20 करोड़ रुपये की राशि जमा करने के लिए कहा था।
सरकार ने अदालत को सूचित किया कि राज्य में 487 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1992 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 687 को एहतियातन हिरासत में लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





