एंटीलिया केस में NIA का खुलासा: मनसुख हिरेन की हत्या के लिए 45 लाख रुपये का हुआ था भुगतान

मुंबई: रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने के मामले में कड़िया जुड़ती जा रही हैं. NIA ने कोर्ट को बताया है कि मनसुख हिरेन की हत्या के लिए आरोपियों को 45 लाख रुपये दिए गए थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले में चार्जशीट फ़ाइल करने के लिए और 30 दिन का एक्सटेंशन मांगा है. अदालत में मंगलवार को सुनवाई के दौरान NIA ने कोर्ट को ये जानकारी दी. मामले में आज भी सुनवाई है. जांच एजेंसी इस मामले में परतों को खोलने में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





