भारत
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, हमलावर के संपर्क में थे
jantaserishta.com
26 March 2024 11:39 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
बेंगलुरू: एनआईए ने मंगलवार को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसी ने खुद इसकी पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों ही संदिग्ध आरोपी हमलावर के संपर्क में थे।
एनआईए ने राजधानी बंगलुरु से इस संदिग्ध को पकड़ा है। हालांकि, अभी तक एनआईए ने कोई बयान जारी नहीं किया है। राज्यभर में एनआईए और सीसीबी ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है, लेकिन अभी भी मुख्य हमलावर जांच एजेंसी के रडार से दूर है। हालांकि, जांच एजेंसी को मुख्य हमलावर की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज के जरिए हाथ लगी हैं। बता दें कि इस घटना के बाद एक मार्च को एक सीसीटीवी सामने आया था। जांच एजेंसियों ने उसी के आधार पर आरोपी को चिन्हित करने का प्रयास किया है।
सूत्रों का कहना है कि एनआईए ने आशंका जताई है कि मुख्य हमलावर तमिलनाडु से आया था और इसके बाद कुछ महीनों तक कर्नाटक में रहा, तब जाकर उसने इस हमले को अंजाम दिया। आरोपी के टोपी से उसके बाल बरामद किए गए, जिसे उसने फेंक दिया था। अधिकारियों ने आरोपी के बाल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
बता दें कि ब्रुकफील्ड क्षेत्र में इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी पार्क लिमिटेड (आईटीपीएल) रोड पर गत एक मार्च को रामेश्वरम कैफे पर ब्लास्ट किया गया था। इस ब्लास्ट में आईडडी का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में 9 घायल हो गए थे।
Tagsबंगलुरु कैफे ब्लास्टकैफे ब्लास्टबंगलुरुबंगलुरु न्यूज़एनआईएBangalore Cafe BlastCafe BlastBangaloreBangalore NewsNIA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





