भारत

एनआईए ने जेल में बंद अलगाववादी हुर्रियत नेता की संपत्ति कुर्क की

jantaserishta.com
13 Jun 2023 11:40 AM IST
एनआईए ने जेल में बंद अलगाववादी हुर्रियत नेता की संपत्ति कुर्क की
x
श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जेल में बंद अलगाववादी हुर्रियत नेता अयाज अकबर की संपत्ति कुर्क कर ली। एनआईए सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश से लैस एजेंसी के अधिकारियों ने जिले के शाल्टेंग इलाके में अकबर की संपत्ति को कुर्क कर लिया।
सूत्रों ने कहा, आम जनता को सूचना देने के लिए कुर्क की गई संपत्ति पर नोटिस लगाया गया है। अकबर पिछले छह साल से जेल में है। एनआईए ने सोमवार को कुपवाड़ा जिले में जहूर अहमद वटाली की संपत्ति कुर्क की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story