भारत

गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी

jantaserishta.com
20 Sept 2023 9:31 PM IST
गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
x
एनआईए ने 43 के बारे में जानकारी मांगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 43 गैंगस्टरों की तस्वीरें जारी की हैं और उनकी अवैध संपत्तियों, व्यवसायों एवं सहयोगियों से संबंधित जानकारी मांगी है।
एनआईए ने कोई भी जानकारी देने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 7290009373 भी उपलब्ध कराया है। इस लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, काला राणा, गोल्डी बराड़, छेनू पहलवान, लखबीर सिंह रांदा और कौशल चौधरी शामिल हैं।
एनआईए ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''यदि आपके पास उनके मालिकाना हक वाली या उनके सहयोगियों, मित्रों, रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियों, परिसंपत्तियों, व्यवसायों के बारे में कोई जानकारी है तो कृपया +91 7290009373 पर एक व्हाट्सएप संदेश भेजें।''
एनआईए ने कहा कि वह 43 गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को पूरी तरह उखाड़ फेंकना चाहती है और उनसे जुड़ी सभी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना चाहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story