भारत

NIA का बड़ा एक्शन, महिला नक्सली गिरफ्तार, 22 पुलिसकर्मियों की मौत का मामला, VIDEO

jantaserishta.com
30 Jan 2023 12:07 PM IST
NIA का बड़ा एक्शन, महिला नक्सली गिरफ्तार, 22 पुलिसकर्मियों की मौत का मामला, VIDEO
x
विशेष अदालत में पेश किया गया और फिर हिरासत में भेज दिया गया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक महिला माओवादी कैडर को गिरफ्तार किया है। 2021 में हुई मुठभेड़ में 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मुठभेड़ बीजापुर जिले के र्तेम थाना क्षेत्र के टेकलगुडियाम गांव में हुई थी।
प्राथमिक तौर पर र्तेम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बाद में 2021 में एनआईए ने जांच को अपने हाथ में ले लिया।
अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान सूचना मिली थी कि एक वांछित महिला माओवादी बीजापुर जिले के भोपालपटनम इलाके में छिपी हुई है। तत्काल रायपुर से एनआईए की एक टीम को अभियान के लिए तैनात किया गया, जिसके बाद महिला माओवादी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
महिला कैडर की पहचान मडकाम उनगी उर्फ कमला के रूप में हुई है।
उसे जगदलपुर में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया और फिर हिरासत में भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story