भारत
NIA का एक्शन, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार सहयोगी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 May 2023 3:16 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एनआईए ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार सहयोगी को आतंकवादी-गैंगस्टरड्रग तस्करी नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी युद्धवीर सिंह उर्फ संधू के रूप में हुई है। एनआईए अधिकारी ने कहा कि युद्धवीर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है। वह बीते कई दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था।
एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि युद्धवीर भारत के विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों के इस्तेमाल के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था। बिश्नोई और सिंडिकेट के सदस्यों के आदेश पर युद्धवीर आपराधिक गिरोह के सदस्यों के सहयोगियों को भी शरण देता था।
अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने इससे पहले 24 मार्च को आईपीसी, शस्त्र अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। यह मामला दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने तथा युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत-विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट/गैंगों के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है।
अधिकारी ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि साजिशें विभिन्न राज्यों की जेलों में रची जा रही थीं और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोईलॉरेंस बिश्नोईएनआईएलॉरेंस बिश्नोई सहयोगीgangster lawrence bishnoilawrence bishnoinialawrence bishnoi associate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





