भारत

भारत में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को NIA ने पकड़ा

jantaserishta.com
8 Aug 2023 5:11 PM IST
भारत में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को NIA ने पकड़ा
x
बेंगलुरु: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक तलाशी अभियान के दौरान बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इसके बाद एजेंसी ने तीनों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एनआईए के अधिकारी एक मामले की जांच के सिलसिले में बेल्लांदुर पुलिस स्टेशन की सीमा में तलाशी अभियान चला रहे थे। पूछताछ के समय अधिकारियों को पता चला कि तीन बांग्लादेशी नागरिक बेल्लांदुर के आवासीय इलाके में अवैध रूप से रह रहे थे। अवैध अप्रवासियों की पहचान खलील चपरासी, अब्दुल खादिर और मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई है। सभी को एनआईए ने हिरासत में लेकर बेल्लांदुर पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story