भारत
एनआईए ने केरल पीएफआई मामले में 14वें आरोपी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
30 Dec 2022 2:18 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले में 14वें आरोपी, एक मार्शल आर्ट और हिट स्क्वाड ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तारी हुई और जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान एनार्कुलम जिले के रहने वाले मोहम्मद मुबारक एआई के रूप में हुई।
एनआईए अधिकारी ने कहा, "यह गिरफ्तारी मोहम्मद मुबारक एआई के आवास सहित केरल में 56 स्थानों पर की गई तलाशी के बाद की गई, जो पीएफआई मार्शल आर्ट और हिट स्क्वाड ट्रेनर है।"
"वह केरल हाई कोर्ट में लॉ की प्रैक्टिस करता है। कल (गुरुवार) तलाशी के दौरान उसके घर से बैडमिंटन रैकेट के बैग में छुपाए गए हथियार बरामद किए गए थे, जिसमें एक कुल्हाड़ी, तलवार और दरांती भी शामिल है।"
अधिकारी ने कहा, "जांच ने पुष्टि की है कि पीएफआई अन्य समुदायों के लीडरों और सदस्यों को लक्षित करने के लिए विभिन्न राज्यों और जिलों में हिट स्क्वॉड का गठन, प्रशिक्षण और रखरखाव कर रहा था।"
मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





