भारत
‘लाल आतंक’ पर तगड़ा प्रहार, NIA ने वांटेड माओवादी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 May 2023 1:02 PM IST

x
25 लाख रुपये और एनआईए द्वारा पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबद्ध व वांटेड माओवादी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को हिरासत में लिया। इस पर 30 लाख रुपये का इनाम था। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए माओवादी की पहचान दिनेश गोप के रूप में हुई है और उस पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख रुपये और एनआईए द्वारा पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
सूत्रों ने कहा, खुफिया एजेंसियां, पुलिस, सीआरपीएफ पिछले 15 सालों से उस पर नजर रख रही थी। दो दशक से अधिक समय से वह नक्सली गतिविधियों में शामिल था। उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले लंबित हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि, एनआईए ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
गोप ने हाल ही में बिहार के एक भाजपा नेता से 10 एके-47 की मांग की थी। गोप ने धमकी दी थी कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह भाजपा नेता की हत्या कर देगा।
Tagsपीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडियापीएलएफआईवांटेड माओवादीएनआईएदिनेश गोपPeople's Liberation Front of IndiaPLFIWanted MaoistNIADinesh Gope
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





