भारत

BIG BREAKING: जासूसी के आरोप में NIA ने CRPF के जवान को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान को दे रहा था ‘सीक्रेट’ जानकारी

jantaserishta.com
26 May 2025 3:30 PM IST
BIG BREAKING: जासूसी के आरोप में NIA ने CRPF के जवान को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान को दे रहा था ‘सीक्रेट’ जानकारी
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली से एक सीआरपीएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अफसरों के साथ संवेदनशील जानकारी शेयर करने के आरोप है।
एनआईए ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधि में सक्रिय रूप से शामिल था। वह 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी क्लासिफाइड इन्फॉर्मेशन शेयर कर रहा था। एनआईए को आगे जांच में पता चला कि वह अलग-अलग माध्यमों से पीआईओ से धन प्राप्त कर रहा था।
एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से पकड़ा था। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने उसे आज पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे 6 जून तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है।
बता दें कि, पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी जासूसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद पकड़े गए कई जासूसों में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक बड़ा और फेमस नाम है। उसके बाद कई और लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा आगे और भी बढ़ सकता है।
भाषा के अनुसार, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 17 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ज्योति पर भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप है। पुलिस ने बताया था कि हिसार की रहने वाली और ‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा ​​के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्योति के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं। वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी दानिश से संपर्क में थी। भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को 13 मई को निष्कासित कर दिया था।उसके यूट्यूब चैनल अकाउंट पर ‘इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान’, ‘इंडियन गर्ल एक्सप्लोरिंग लाहौर’, ‘इंडियन गर्ल ऐट कटास राज टेंपल’ और ‘इंडियन गर्ल राइड्स लक्जरी बस इन पाकिस्तान’ जैसे पाकिस्तान यात्रा से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। उसने अब तक कुल 487 वीडियो बनाए हैं। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर खुद का परिचय ‘नोमैडिक लियो गर्ल’, ‘वंडरर हरयाणवी प्लस पंजाबी’ और ‘पुराने ख्यालों की मॉडर्न लड़की’ के रूप में दिया है।
हिसार के सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज एफआईआर के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी। एफआईआर के अनुसार, दो बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति, दानिश के परिचित अली अहवान से मिली थी, जिसने उसके वहां ठहरने की व्यवस्था की थी। अहवान ने ज्योति की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात कराई तथा शाकिर और राणा शाहबाज से मुलाकात कराई। किसी भी शक से बचने के लिए उसने शाहबाज का मोबाइल नंबर 'जट रंधावा' के नाम से दर्ज कर रखा था। वह वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिये इन लोगों के संपर्क में थी और उन्हें संवेदनशील जानकारी देती थी। उसने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मुलाकात की और यह पाया गया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी।
ज्योति की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से एक महिला समेत दो लोगों को उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story