भारत

खतरनाक शख्स को लेकर NIA ने पुलिस को किया अलर्ट, विशेष टीमों का गठन किया गया

jantaserishta.com
27 Feb 2023 2:11 PM IST
खतरनाक शख्स को लेकर NIA ने पुलिस को किया अलर्ट, विशेष टीमों का गठन किया गया
x
उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी साझा किए हैं।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान, चीन और हांगकांग में प्रशिक्षित एक खतरनाक आदमी के मुंबई में घुसने पर मुंबई पुलिस को सतर्क कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस को कुछ दिनों पहले एनआईए से एक ईमेल प्राप्त हुआ था, इसमें केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया था कि सरफराज मेमन नामक शख्स कानून और व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। एनआईए ने ईमेल में कहा, अब वह मुंबई पहुंच गया है। आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। वह खतरनाक है। मूल रूप से वह इंदौर का रहने वाला है।
एजेंसी ने मुंबई पुलिस के साथ उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी साझा किए हैं।
सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इंदौर पुलिस को भी इस शख्स के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए कहा।
सूत्रों ने कहा कि मेमन को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story