भारत
पीएफआई के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई: महाराष्ट्र में 27 गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 Sept 2022 1:30 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में मंगलवार को एनआईए की छापेमारी के दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 27 सदस्यों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जिलाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
देश के आठ राज्यों में पीएफआई के संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई मंगलवार तड़के शुरू हुई।
सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद, जालाना, परभणी, कर्नाटक के सिमोगा, बीदर, बल्लारी, हुबली, कलबुर्गी, असम के नगरबेरा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, बुलंदशहर के कस्बा स्याना, सरूरपुर व लिसारी गेट क्षेत्र और दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





