भारत
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिस
jantaserishta.com
7 Aug 2026 9:40 AM IST

x
एफआईआर दर्ज करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर बच्चों का यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री (सीएसईएएम) के 50 से अधिक मामलों की शिकायत मिली है। कानूनगो ने बताया कि उन्होंने इन घटनाओं के संबंध में दिल्ली, पंजाब से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक कई राज्यों के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पिछले एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर सीएसईएएम (बच्चों का यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री) के 50 से अधिक मामलों की शिकायत आ चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के आधार हमने पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार के पुलिस प्रमुखों को नोटिस जारी कर एफआईआर दर्ज करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।"
प्रियंक कानूनगो ने आगे जानकारी दी कि हमने मेटा इंडिया को भी नोटिस जारी कर स्वयं में सुधार करने और भारत का कानून मानने के लिए चेतावनी दी है। प्रियांक कानूनगो ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी आगाह किया है।
इससे पहले, बुधवार को प्रियंक कानूनगो ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, "इंस्टाग्राम और मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के बारे में मिली शिकायतों के आधार पर हमने छह राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।"
उन्होंने कहा कि बच्चों का यौन शोषण, ऐसी हरकतों की वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने में शामिल हैं। ये अपराध की तीन अलग-अलग श्रेणियां हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। हमने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है।
कानूनगो ने कहा कि इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड होना उस प्लेटफॉर्म की लापरवाही को दर्शाता है। बीबीसी मामले में भी हमने संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था। समय पर एफआईआर और जांच रिपोर्ट न मिलने पर हमने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को समन भेजा और आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





