भारत

दशहरे के लिए एनएचपीसी ने दिए 14 लाख

Shantanu Roy
20 Oct 2026 11:46 PM IST
दशहरे के लिए एनएचपीसी ने दिए 14 लाख
x
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन में सहयोग देते हुए राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) ने दशहरा उत्सव समिति को 14 लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया। एनएचपीसी की ओर से दिए गए इस आर्थिक सहयोग से उत्सव के आयोजन में संस्थान की भागीदारी सामने आई है। चेक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर तथा समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू डा.् अमित कुमार शर्मा को सौंपा गया। एनएचपीसी के अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को यह चेक भेंट किया।


इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सफल आयोजन में विभिन्न संस्थानों और संगठनों के सहयोग की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल है। इस उत्सव में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु भाग लेते हैं। वहींए देव परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में घाटी के सैकड़ों देवी-देवता शिरकत करते हैंए जिससे इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता और बढ़ जाती है। दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए उत्सव समिति की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की जाती हैं। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजनए देवताओं के स्वागत और ठहराव की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध शामिल हैं।
Next Story