भारत

एनएच-74 घोटाला: ईडी हुई सक्रिय, गदरपुर से की गिरफ्तारी

jantaserishta.com
24 May 2023 11:16 PM IST
एनएच-74 घोटाला: ईडी हुई सक्रिय, गदरपुर से की गिरफ्तारी
x

गदरपुर, 24 मई (आईएएनएस)| उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार को ईडी ने छापा मारकर एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए टीम देहरादून लेकर रवाना हो गई। गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरिधर नगर निवासी चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच चल रही थी, जिसमें चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है।

बुधवार को दोपहर करीब दो बजे चार गाड़ियों में सवार होकर आए पुलिस बल के बीच ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में ले लिया और आनन-फानन में देहरादून की ओर ले गए। पूरी कार्रवाई गुप्त तरीके से हुई जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई। कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे, पर उन्होंने किसी भी तरीके की जानकारी देने से मना कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story