भारत

मानवता को शर्मसार करने वाली खबर, महिला सदमे में, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
18 April 2025 9:33 AM IST
मानवता को शर्मसार करने वाली खबर, महिला सदमे में, जानें पूरा मामला
x
पुलिस की जांच जारी.
मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को तीन अज्ञात लोगों ने ऑटो रिक्शा में अगवा कर जबरन शराब पिलाई. इसके बाद और घायल हालत में सड़क किनारे फेंक दिया. पीड़िता को गांव वालों ने देखा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी. ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और पुलिस को सूचना दी.
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलुरु के मुन्‍नूर गांव के पास की है. यहां देर रात एक महिला घायल और अर्धबेहोशी की हालत में मिली. बताया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हिंदी में बात कर रही थी. महिला का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे ऑटो रिक्शा में अगवा किया और जबरन शराब पिलाकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे सो रहे थे, तभी पड़ोसियों का फोन आया कि एक लड़की बाहर आई है. जब वे बाहर निकले, तो देखा कि महिला बेहद घबराई हुई और परेशान थी. वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी, बार-बार पानी मांग रही थी. उन्होंने उसे पानी पिलाया और थोड़ी देर बाद महिला ने कहा कि मेरे पापा को बुलाओ.
इसके बाद लोगों ने इस संबंध में जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और एक व्यक्ति उसे रिक्शा से छोड़कर चला गया. आशंका है कि वह काफी दूर तक पैदल चलती रही और कई दरवाजों पर दस्तक दी, तब जाकर किसी ने दरवाज़ा खोला और मदद की.
स्थानीय लोगों ने बताया कि समुद्र किनारे रात के वक्त कई संदिग्ध युवक इकट्ठा होते हैं, जो नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. गांववालों ने इस बारे में पंचायत में शिकायत की थी. फिलहाल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उल्लाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story