भारत
पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ी खबर, बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए जाएंगे
jantaserishta.com
1 Oct 2026 4:22 PM IST

x
बड़ा ऐलान.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. सपा प्रमुख ने कहा है कि सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पत्रकारों के साथ भी अन्याय हो रहा है.
अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अपनी पार्टी की मंशा साफ करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि राज्य में सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट दिया जाएगा. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पत्रकारों के साथ भी अन्याय हो रहा है.
पार्टी कार्यालय पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों से मिलने के बाद सपा प्रमुख ने कहा कि उनके सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा. उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों का पूरा सम्मान होगा और उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी. साथ ही सरकारी अस्पतालों में विशेष स्थान बनाकर उनका मुफ्त इलाज कराया जाएगा. रेन और बस किराए में छूट से जुड़े मुद्दों को सपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा.
स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम को अब ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के अस्पतालों को ही पूरी तरह बीमार कर दिया है. शाहजहांपुर में साधुओं की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में सच्चे साधु बेहद अपमानित हुए हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 5 लाख रुपये का जुर्माना बचाने के लिए 10 लाख से ज्यादा के वकील खड़े किए जा रहे हैं और पुलिस बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है.
अखिलेश ने विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 7 हजार करोड़ रुपये में बना, लेकिन 45 किलोमीटर के दायरे में 74 गड्ढे हो चुके हैं. मुख्यमंत्री अपनी ही सड़क अच्छी नहीं बना पा रहे हैं. लखनऊ में बारिश के जलभराव पर उन्होंने कहा कि बजट तो आया लेकिन साफ हो गया, नदियां और नाले साफ नहीं हुए. उन्होंने दावा किया कि आने वाले वक्त में पीडीए (PDA) और जेन-जी (Gen Z) मिलकर बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर देंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





