भारत

काम की खबर: खाने के तेल हो गए सस्ते, सभी तेल की कीमतों में आई गिरावट

jantaserishta.com
21 March 2022 10:19 PM IST
काम की खबर: खाने के तेल हो गए सस्ते, सभी तेल की कीमतों में आई गिरावट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी आज दिल्ली में सभी खाने के तेल सस्ते हो गए हैं. सोमवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन समेत सभी तेल की कीमतों में गिरावट आई है.

ग्लोबल मार्केट में थी तेजी
मार्केट के सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 2.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी वहीं, शिकॉगो एक्सचेंज तीन फीसदी फायदे में था. विदेशों में इस तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने से तेल-तिलहनों के भाव टूटते दिखे. मंडियों में सोमवार को लगभग 12-12.5 लाख बोरी सरसों की आवक हुई.
उत्पादन को बढ़ाना होनी चाहिए प्राथमिकता
सूत्रों ने कहा कि देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिये क्योंकि हम खाद्य तेल जरूरत का लगभग 60 फीसदी आयात करते हैं और इसके लिए हमें भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी होती है. तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को भरपूर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये ताकि वे तिलहन उत्पादन बढ़ाने को प्रेरित हो सकें.
आइए चेक करें थोक मार्केट में क्या है लेटेस्ट रेट्स-
सरसों तिलहन - 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली - 6,650 - 6,745 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,565 - 2,755 रुपये प्रति टिन
सरसों तेल दादरी- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी- 2,405-2,480 रुपये प्रति टिन
सरसों कच्ची घानी- 2,455-2,555 रुपये प्रति टिन
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,300 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स-कांडला- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना - 7,400-7,450 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज 7,100-7,200 रुपये प्रति क्विंटल
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story