भारत

मंदिर में भगदड़? कई श्रद्धालु बेहोश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 March 2024 4:09 PM IST
मंदिर में भगदड़? कई श्रद्धालु बेहोश, मचा हड़कंप
x

मंदिर में भगदड़? कई श्रद्धालु बेहोश, मचा हड़कंप

भीड़ पर नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
मथुरा: मथुरा के बरसाना के लाडली जी मंदिर में रविवार दोपहर भगदड़ मचने से एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लड्डू होली है। इससे पूर्व दोपहर करीब सवा बजे लाड़ली जी मंदिर में राजभोग के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान भगदड़ मचने से करीब एक दर्जन श्रद्धालु बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ को मौके पर ही उपचार दिया गया। भीड़ पर नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story