भारत

CRPF स्कूल के बाहर धमाके की खबर, इलाके में मची अफरा-तफरी

jantaserishta.com
20 Oct 2024 9:33 AM IST
CRPF स्कूल के बाहर धमाके की खबर, इलाके में मची अफरा-तफरी
x
लोग डर गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ. धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए.

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है. डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी.
दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है. एफएसएल की टीम धमाके के कारणों की जांच करेगी और यह स्पष्ट करेगी कि यह किसी प्रकार का हमला है या फिर कोई दुर्घटना.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में सहयोग कर रही है. सूत्रों के अनुसार, धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं. कुछ घरों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है.
CRPF स्कूल के पास कई दुकानें भी हैं, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी सिलेंडर ब्लास्ट का परिणाम हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग की आशंका के चलते फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story