भारत

दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने की खबर, मौके पर अफरातफरी

jantaserishta.com
30 Oct 2025 3:57 PM IST
दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने की खबर, मौके पर अफरातफरी
x
सनसनीखेज खबर.
मुंबई: मुंबई में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ. यह घटना आर ए स्टूडियो में हुई, जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया.
जानकारी के मुताबिक पिछले चार से पांच दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था. आज उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस स्टूडियो को चारों तरफ से घेरकर बैठे आरोपी की पहचान और मंशा जानने की कोशिश कर रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपी की मांग क्या है. स्टूडियो के बाहर हाई अलर्ट का माहौल है और अधिकारी लगातार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की रणनीति बना रहे हैं. बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम हर संभव कोशिश में जुटी हुई है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null