भारत

लखनऊ में सीएम आवास के बाहर बम की खबर अफवाह निकली

Nil dhankar
17 Feb 2023 5:29 PM IST
लखनऊ में सीएम आवास के बाहर बम की खबर अफवाह निकली
x

up news - यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर बम की सूचना से हड़कंप मच गया. आनन फानन में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है. बम की सूचना मिलने का बाद चप्प-चप्पे पर छानबीन की जा रही है.

शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि ये सूचना फर्जी थी. इसके साथ ही डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम पर बम की सूचना मिली थी जिसमें एहतियात के तौर पर सघनता से चेकिंग कराई गई. लेकिन कुछ भी नहीं मिला है. अब तक की जांच के बाद फर्जी सूचना निकली है. एहतियात के तौर पर आसपास के सभी इलाकों में चेकिंग की जा रही है. सूचना देने वाले का भी पता लगाया जा रहा है.


Next Story