भारत

ताज महल में बम की खबर, पर्यटकों को बाहर निकाला गया, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
4 March 2021 10:57 AM IST
ताज महल में बम की खबर, पर्यटकों को बाहर निकाला गया, अफरातफरी का माहौल
x

फाइल फोटो 

Taj Mahal Bomb Threat: दुनिया के सात अजूबे में से एक ताजमहल में बम होने की खबर मिली, लेकिन ये सूचना फर्जी निकली. हालांकि बम की सूचना मिलने के बाद अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया और फिलहाल ताज महल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया है. पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विस्फोटक रखने की सूचना दी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.



ताजमहल में चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
बम की सूचना मिलते ही ताज महल परिसर में सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई है. सूत्रों के मुताबिक अब पूरे ताजमहल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
बता दें कि आगरा के लोहामंडी थाने में यूपी पुलिस को किसी ने बम की सूचना दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story