भारत

एयरपोर्ट पर बम की खबर से हड़कंप, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
12 April 2023 4:31 PM IST
एयरपोर्ट पर बम की खबर से हड़कंप, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x
पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता हवाई अड्डा पहुंच गया।
पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर बुधवार को बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता हवाई अड्डा पहुंच गया।
पुलिस के मुताबिक, इस सूचना के बाद पुलिस ने हवाई अड्डे के बाहर और अंदर मोर्चा संभाल लिया और सूचना के आधार पर बम की तलाशी शुरू हुई।
हवाई अड्डे के चप्पे चप्पे पर बम की तलाश की गई, लेकिन बम नहीं मिला।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि करीब 10:45 बजे पटना हवाई अड्डे के अधिकारी को एक अज्ञात फोन कॉल के द्वारा हवाई अड्डा पर बम होने की सूचना दी गयी।
हवाई अड्डा ऑथोरिटी द्वारा इसकी सूचना मिलते ही पटना पुलिस की टीम तत्काल हवाई अड्डा पहुंच कर बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर हवाई अड्डा के अंदर एवं बाहरी परिसर की एहतियातन सुरक्षा जांच की गयी।
सुरक्षा जाँच के दौरान किसी प्रकार का बम अथवा अन्य कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि अब तक के जांच से यह सूचना गलत पायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है, जिसे समस्तीपुर पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कॉल करने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story