भारत
धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम से हादसे की खबर
jantaserishta.com
3 July 2025 1:09 PM IST

x
एक की मौत.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया. घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भेज राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
दरअसल, गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बाबा बागेश्वर के भक्त टिन शेड के नीचे खड़े थे. इसी दौरान शेड गिरा तो भगदड़ मच गई और तमाम लोग नीचे गिर गए. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी राजेश कौशल के ससुर श्यामलाल कौशल (50 वर्ष) की मौत हो गई. उनके शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्रद्धालु राजेश ने बताया कि शुक्रवार यानी 4 जुलाई को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इसी के चलते उनका परिवार उत्तर प्रदेश से बागेश्वर धाम आया है. गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे. इस बीच हादसा हो गया.
राजेश ने बताया कि टिन शेड से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इादसे में राजेश, सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं. मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं. वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं. उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





