भारत
न्यूज एंकर की लाश मिली, दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर
jantaserishta.com
28 Jun 2025 3:33 PM IST

x
मचा हड़कंप.
हैदराबाद: लोकप्रिय तेलुगु टेलीविजन एंकर स्वेत्चा वोटरकर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत जवाहरनगर में अपने आवास पर मृत पाई गईं. यह घटना शुक्रवार की सुबह सामने आई. प्रारंभिक जांच के अनुसार स्वेत्चा को छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन अन्य एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजवा दिया गया है. स्वेत्चा तेलुगु मीडिया क्षेत्र में अपनी सक्रिय उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने सार्वजनिक मुद्दों और सामाज से जुड़ी तमाम समस्याओं के शो की एंकरिंग की थी. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं.
स्वेत्चा ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया था. हालांकि, पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है.
पुलिस का कहना है कि लोकप्रिय तेलुगु टेलीविजन एंकर स्वेत्चा वोटरकर का शव घर में पंखे से लटकते हुए पाया गया. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. फिर हत्या की जांच कई एंगल से की जा रही है. घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





