
x
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ (STF) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दोनों एजेंसियों के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में 'डी कंपनी' से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर हो गया है.
नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भी लगातार कनेक्शन में रह चुका था. जानकारी के मुताबिक, साल 2016-17 के दौरान छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या करने की सुपारी भी दी थी.
दिल्ली के एक हत्याकांड में वांटेड चल रहे नसीम दुर्रानी की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी. बुलंदशहर में नसीम और पुलिस टीम के बीच दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. इस एनकाउंटर में नसीम दुर्रानी को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
Next Story





