
x
ऑनलाइन गेम, खूनी विवाद, हमला
मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर हुआ झगड़ा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रुज इलाके में खूनी वारदात में बदल गया. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त का चाकू से गला काट दिया. वाकोला पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबेज शाह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित दिलशाद शाह के भाई सलमान फारूक शाह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है. मामले की जांच जारी है.
Next Story





