भारत

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी प्यार, तीन बच्चों को छोड़ सहेली संग रहने चली गई मां

jantaserishta.com
21 Sept 2026 6:39 PM IST
इंस्टाग्राम दोस्ती बनी प्यार, तीन बच्चों को छोड़ सहेली संग रहने चली गई मां
x
जानें स्टोरी.
कानपुर: कानपुर के महाराजपुर इलाके की तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दिल्ली निवासी अपनी 25 वर्षीय सहेली के संग रहने चली गई. 6 सितंबर को घर छोड़कर भागी महिला को पुलिस ने बरामद कर परिजनों और बच्चों से मिलवाया. महिला ने बच्चों के प्रति कोई ममता न होने की बात कहकर सहेली के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश और कानून का पालन करते हुए पुलिस ने उसे जाने की इजाजत दे दी.
आपको बता दें कि महाराजपुर थाने के एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय लड़की से दोस्ती हुई थी. यह लड़की दिल्ली में प्राइवेट जॉब करती है. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और महिला हर समय बच्चों से ज्यादा अपनी सहेली से बातचीत में मग्न रहने लगी. 6 सितंबर को महिला अपने पति और तीन बच्चों को ससुराल में छोड़कर दिल्ली अपनी सहेली के पास चली गई.
पत्नी के अचानक गायब होने पर पति ने महाराजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल खंगाली तो दिल्ली का नंबर सामने आया. पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर महिला और उसकी सहेली को बरामद कर लिया और दोनों को महाराजपुर थाने ले आई. एसीपी आशुतोष सिंह ने महिला से बात की तो उसने स्पष्ट कहा कि वह सहेली से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है.
थाने में जब महिला के पति, बच्चे और उसके माता-पिता पहुंचे, तो भावुक कर देने वाला दृश्य दिखा. बच्चों ने रोते हुए मां से घर चलने की गुहार लगाई, लेकिन महिला ने साफ कहा कि उसे बच्चों से कोई ममता नहीं है और वे अपने पिता के साथ रहें. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइंस और बालिगों को मर्जी से रहने के कानूनी अधिकार के कारण पुलिस ने महिला को सहेली के साथ जाने दिया.
कानपुर के वरिष्ठ वकील तत्वेश अग्रवाल के अनुसार, कानून बालिग महिला को अपनी मर्जी से रहने का अधिकार देता है, लेकिन हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट की धारा 20 के तहत बच्चों को मां से परवरिश पाने का पूरा कानूनी हक है. यदि बच्चे अदालत में अपील करते हैं, तो मां को उनकी परवरिश और खर्चे का भुगतान करना ही होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story