भारत

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी जानें आज का भाव

Subhi
12 Sept 2026 7:29 AM IST
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी जानें आज का भाव
x
पेट्रोल-डीजल

कच्‍चे तेल की कीमत में आज थोड़ी नरमी आई है और यह करीब 3 फीसदी टूटकर 104.42 डॉलर बैरल हो गया है. कल यह एक बार 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. क्रूड के महंगा होने से दुनियाभर में चिंता है. अगर इसका भाव और बढ़ता है तो फिर तेल कंपनियों के सामने पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं होगा. लेकिन, राहत वाली बात यह है कि अभी तेल का भाव स्थिर है. आज दिल्‍ली में पेट्रोल पुराने रेट यानी ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर ही मिल रहा है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 है.

दिल्‍ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का रेट आज ₹102.12 लीटर है. यहां डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 लीटर आपको मिलेगा. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 बिक रहा है. फरीदाबाद में आज पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर आपको मिलेगा. विशाखापट्नम में पेट्रोल ₹116.39 और डीजल ₹104.11 प्रति लीटर है. दिल्‍ली और विशाखापट्नम में तेल के रेट में इतना अंतर स्‍थानीय करों की वजह से है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है.

चंडीगढ़ देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट

चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. यहां XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल के शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज मिलेगा.


Next Story