भारत

महिला इंजीनियर ने खत्म की जिंदगी, ज्योतिषी ने ये भविष्यवाणी की थी

jantaserishta.com
28 Feb 2026 4:29 PM IST
महिला इंजीनियर ने खत्म की जिंदगी, ज्योतिषी ने ये भविष्यवाणी की थी
x
पढ़ें पूरी खबर.
बेंगलुरु: बेंगलुरु से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक 27 साल की महिला इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद जान दे दी. यह घटना शहर के बगलागुंटे इलाके के एमईआई लेआउट की है. इंजीनियर की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
मृतका की पहचान विद्याज्योति के रूप में हुई है, जो एक कंपनी में कार्यरत थी. फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. पुलिस के अनुसार, वह एक युवक के साथ रिलेशन में थी और दोनों परिवारों की सहमति से जल्द शादी होने वाली थी. परिवार में इस रिलेशन को लेकर खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां भी चल रही थीं.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में विद्याज्योति ने एक ज्योतिषी से अपने भविष्य के बारे में सलाह ली थी. ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि उसकी शादी सिर्फ दो साल तक ही टिकेगी और इसके बाद रिश्ता टूट जाएगा. इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में आ गई थी.
ज्योतिषी ने इस समस्या से बचने के लिए नौ दिन का विशेष अनुष्ठान कराने की सलाह दी थी. विद्याज्योति ने परिवार के साथ मिलकर यह अनुष्ठान शुरू भी कर दिया था. नौवें दिन परिवार बाहर किसी स्थल पर जाने की तैयारी कर रहा था. उस दौरान इंजीनियर घर में अकेली थी.
इसी बीच उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के लोग वापस लौटे तो वह मृत अवस्था में मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बगलागुंटे पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजहों की गहराई से जांच की जा रही है, और परिवार के बयान के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.
बगलागुंटे पुलिस ने कहा कि लड़की को उस लड़के से शादी करनी थी, जिसे वह पसंद करती थी. उसने एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि उसकी शादी दो साल बाद खत्म हो जाएगी. इस बाधा को दूर करने के लिए उसे नौ दिन का अनुष्ठान करने की सलाह दी थी. जब परिवार अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था, वह घर पर अकेली थी और उसने जान दे दी. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story