भारत

अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत, सदमे में परिजन

Harrison
23 April 2024 11:38 PM IST
अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत, सदमे में परिजन
x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर निवासी हाफिज महफूज के बेटे डॉ. अब्दुल्लाह की 7 मई को बारात जानी थी।अब्दुल्लाह अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे था कि रास्ते में सड़क हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जिससे उसकी शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर निवासी डॉ. अब्दुल्लाह अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। सहारनपुर जाते समय विकासनगर हाइवे पर गांव कलसिया के पास सामने से आ रहे बाईक सवार एक युवक ने जबरदस्त कट मारा जिससे उसकी बाइक टकरा गई।मृतक का सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गय और शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई।
Next Story