भारत

नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित...पति सहित सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज

Admin2
31 July 2021 10:00 AM GMT
नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित...पति सहित सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के नवागांव तेंदुभाठा में रहने वाली नवविवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के नवागांव तेंदुभाठा निवासी विद्या साहू(21) की शादी जून 2020 में कोरबा जिले के बांकी मोंगरा निवासी सुरेश साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत सास, ससुर और अन्य रिश्तेदार कम दहेज लाने की बात को लेकर महिला को प्रताड़ित करते थे। महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। इस पर स्वजन उसके ससुराल पहुंचकर समझाइश दी। इसके बाद भी उनकी हरकतें बंद नहीं हुई। इस पर महिला अपने मायके आ गई। 27 जुलाई को सुरेश अपने रिश्तेदारों के साथ नवागांव आया।

यहां उसने अपनी पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। महिला ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की बात उठाई। इससे नाराज होकर सुरेश ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने इसकी शिकायत रतनपुर थानेे में की। इस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सुरेश और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story