भारत

ससुराल में नवव‍िवाह‍िता से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट पर लाठी डालने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
26 Jun 2021 12:11 PM IST
ससुराल में नवव‍िवाह‍िता से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट पर लाठी डालने का लगाया आरोप
x
शर्मनाक घटना

शादी के दो द‍िन बाद ही नवव‍िवाह‍िता ने ससुराल में हैवान‍ियत का ऐसा रूप देखा क‍ि वह दहल गई. नवव‍िवाह‍िता का आरोप है क‍ि ससुराल में उसके साथ गैंगरेप क‍िया गया और प्राइवेट पार्ट को गर्म च‍िमटे से दागा गया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी. पीड़िता ने ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शर्मसार कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं ज‍िले का है. अभी पीड़िता की शादी को तीन ही दिन हुए थे. उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसके साथ वह जिंदगी के हसीन सपने देख रही है वह इस हद तक हैवानियत करेगा कि हैवानों को भी शर्म आ जाये और अस्मत के लुटेरे उसी घर में हैं जहां वह विदा होकर जा रही है.

मामला जरीफनगर थाना इलाके का है. पीड़िता की शादी जरीफनगर के उस्मानपुर निवासी युवक के साथ 22 जून को हुई थी. आरोप है कि लड़की विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले दहेज न मिलने से नाराज हो गए और नवविवाहिता के साथ दरिंदगी का मंसूबा बना लिया. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ 6-7 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. बलात्कारियों में महिला के दो जेठ और उसका पति शामिल था. साथ ही नवविवाहिता की दो ननद और जेठानी भी उनका साथ दे रही थीं.

इतने पर भी जब दरिंदों का दिल नहीं भरा तो उसके गुप्तांग में लाठी डाल दी और गुप्तांग को गर्म चिमटे से जला दिया. पीड़िता का कहना है कि उसको कोल्डड्रिंक में जहर भी देने की कोशिश की गई. पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी के साथ हैवानियत हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ पहुंचे और अपनी बेटी को इलाज के लिए लाए हैं. बदायूं एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि एक नवविवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story