भारत

दहेज के लिए नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या, ससुराल वालों पर लगा ये आरोप

jantaserishta.com
23 July 2022 11:42 AM IST
दहेज के लिए नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या, ससुराल वालों पर लगा ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक नवविवाहिता दहेज की आग में जलाकर मार दी गई। जिले के सकरा थाना के फरीदपुर निमतल्ला चौक के पास स्थित टोले की घटना है। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार रात आठ हुई। इसके बाद दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने घर से शव बरामद किया। मायके वाले जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे हैं।

घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। मृतका जूली कुमारी (19) गांव के कृष्णा कुमार की पत्नी थी। मृतका का मायके ढोली बाजार में है। सूचना पर मायके से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी दहेज के लिए जूली को जलाकर मार देने का आरोप लगा रहे थे। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले निमतल्ला चौक के कृष्णा कुमार के साथ जूली की धूम-धाम से शादी की थी। शादी में उपहार स्वरूप काफी सामान व नकद दिया था। लेकिन ससुराल वाले जूली को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। यह जानकारी जूली ने फोन पर दिया था। इसको लेकर ससुराल वालों को समझाया भी गया था। लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। मृत नवविवाहिता की सास सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलती है।
सकरा थाने के दारोगा सुनील कुमार थापा ने बताया कि शव कमरे से बरामद की गई है। आग से शव जला हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मायके वालों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। मायके वालों ने जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उसके आधार पर फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।
साहेबगंज के गुलाबपट्टी परसौनी गांव में नवविवाहिता नीलू हत्याकांड के एक माह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। सरैया थाने के सिरकोहिया के मृतका के पिता अर्जुन राम ने एसडीपीओ सरैया से मिलकर बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। कहा है कि हत्यारे खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। इसके बावजूद अनुसंधानकर्ता उनलोगों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story