
x
महानंदा एक्सप्रेस में महिला के गायब होने से हड़कंप
Dehradun देहरादून: गाजियाबाद जा रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां केदारनाथ यात्रा से लौट रही नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। यह मामला अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि और उनकी पत्नी प्रज्ञा सिंह हाल ही में लव मैरिज के बाद ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। शादी के बाद दोनों केदारनाथ यात्रा पर गए थे और वापस लौटते समय यह घटना हुई।
मनीष अग्रहरि ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान थकान के कारण उन्हें नींद आ गई थी। जब उनकी नींद मुजफ्फरनगर स्टेशन से पहले खुली तो उनकी पत्नी सीट पर मौजूद नहीं थीं। उन्होंने पूरी बोगी में तलाश की, लेकिन प्रज्ञा का कोई सुराग नहीं मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि प्रज्ञा सिंह के मोबाइल की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिली है। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
मनीष अग्रहरि ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsप्रज्ञा सिंहमहानंदा एक्सप्रेसकेदारनाथ यात्राट्रेन से लापतालक्सर रेलवे ट्रैकमनीष अग्रहरिनवविवाहिता गायबरेलवे सुरक्षाउत्तराखंडगाजियाबाद ट्रेनPragya SinghMahananda ExpressKedarnath Yatramissing from trainLaksar railway trackManish Agraharinewly married woman missingrailway securityUttarakhandGhaziabad train
Next Story





