भारत

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

jantaserishta.com
14 July 2026 2:34 PM IST
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप
x
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रजवाडीह गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा देवी के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मनीषा की शादी अप्रैल 2025 में रजवाडीह निवासी मिथलेश साव से हुई थी। मृतका का करीब दो माह का एक बेटा है। बताया गया है कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर काम करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। मनीषा का मायका लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पुरानी पतर गांव में है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग रजवाडीह पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि मनीषा आत्महत्या नहीं कर सकती थी। उनका कहना है कि उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया गया। मृतका के परिजनों ने उसके देवर, सास, ससुर और ननद पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story