भारत
कमरे में पति के बिस्तर पर प्रेमी संग पकड़ी गई नई दुल्हन, चर्चित मामले में नया मोड़
jantaserishta.com
2 Sept 2026 5:11 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
झांसी: यूपी के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में 25 जून को ब्याही गई एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने एक युवक के साथ रंगेहाथ पकड़कर जबरन 7 बार मांग भरवाई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीड़ित महिला ने अपने बयान से मामले में नया मोड़ ला दिया है. महिला के मुताबिक साथ पकड़ा गया युवक राहुल पंडित उसका प्रेमी नहीं बल्कि मायके के पास रहने वाला दोस्त था. जेठ रिंकू ने धमकी देकर राहुल को बुलवाया और मारपीट कर दोनों के कपड़े उतरवाए. इसके बाद राहुल से और फिर खुद जेठ ने उसके साथ रेप किया.
महिला का कहना है कि ससुराल जाने पर सास और ननद ने उसके सारे जेवर छीन लिए और मारपीट की. ससुराल वाले दहेज में थार कार की मांग कर रहे थे और पति की सरकारी नौकरी लगने पर दूसरी शादी की धमकी दे रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे फंसाने की साजिश रची गई और फर्जी ऑडियो वायरल किया गया.
मामले में महिला और युवक के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला उसे जल्दी बुलाते और चूड़ी के बारे में बात करते सुनाई दे रही है. महिला ने दावा किया है कि उसे फंसाने के लिए यह ऑडियो एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया है.
पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस के सामने भी अपना पक्ष रखा लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. उसे धमकाकर झूठा वीडियो बनाया गया और राहुल से जबरन मांग भरवाई गई. अब महिला और उसके माता-पिता प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





