भारत

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

jantaserishta.com
5 Oct 2025 3:32 PM IST
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव
x
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में 21 वर्षीया पुनीता देवी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। उसकी शादी मात्र 13 महीने पहले राकेश कुमार नामक युवक से हुई थी। पुनीता के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
चैनपुर थाना पुलिस ने रविवार को मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा है। पुनीता के चाचा संतू मेहता ने बताया कि शादी के समय चार लाख रुपए नकद और एक पल्सर बाइक दी गई थी, फिर भी उसका पति राकेश कुमार लगातार पैसे की मांग करता था। वह पुनीता के साथ मारपीट करता था।
उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। बताया गया कि पुनीता की मौत शनिवार की रात हुई, लेकिन घटना की सूचना उसके मायके के लोगों को समय पर नहीं दी गई। जब गांव के कुछ लोग करसो पहुंचे, तब जाकर उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली। उस समय तक शव फंदे से उतारा जा चुका था।
मायके पक्ष ने इस मामले में पति राकेश कुमार, देवर पिंटू, ननद, नंदोई और सास पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
चैनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story