
खगड़िया: शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. मेहमानों से महफिल सजी हुई थी. दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ बैठा हुआ था. इसी बीच दुल्हन का भाई बंदूक लेकर आता है और अपनी बहन को थमा देता है. बेखौफ दुल्हन भी बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर दनादन फायरिंग करने लगती है. इस काम में उसका भाई भी साथ देता है. नव विवाहिता के इस अंदाज ने मौजूद लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया. पूरी महफिल में कुछ पल के लिए सन्नाटा खिंच गया. लेकिन इस हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने ना सिर्फ घटनास्थल का दौरा किया, बल्कि केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





