भारत

नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
15 March 2024 10:45 AM IST
नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार, देखें तस्वीरें
x

नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाल लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम आगामी आम चुनाव सकुशल कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार शाम दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पैनल ने गुरुवार को ब्यूरोक्रेट ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना।
यह फैसला चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद आया है। चुनाव आयुक्तों के चयन पैनल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व लोकसभा मे विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story