भारत
सरकारी अस्पताल में नवजात को आवारा कुत्तों ने उतारा मौत के घाट, बगल में सो रही थी मां
jantaserishta.com
1 March 2023 11:46 AM IST

x
DEMO PIC
दिल दहला देने वाली घटना.
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के सिरोही जिले के एक सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्तों ने एक नवजात पर हमला कर उसे मार डाला। बताया जा रहा है कि नवजात मां के बगल में सो रहा था। इस बीच कुत्ते उसे उठाकर वहां से दूर ले गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवजात का पिता सिलिकोसिस से पीड़ित था। उसका इलाज सिरोही के सरकारी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नवजात अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ पिता के बिस्तर के पास फर्श पर सो रहा था, जब कुत्ते उसे उठा ले गए।
बाद में उसका क्षत-विक्षत शव वार्ड के बाहर पानी की टंकी के पास बरामद हुआ।
हैरानी की बात यह रही कि नवजात को उठाकर ले जाते हुए आवारा कुत्ते सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुए।
इस घटना का खुलासा सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में किया।
घटना सोमवार रात की है।
जिला कलक्टर भंवर लाल के अनुसार, लापरवाही बरतने पर नर्सिग ऑफिसर सुरेश मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और गार्ड भवानी सिंह व वार्ड ब्वाय उज्जवल देवासी की सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कुत्तों ने अस्पताल के वार्ड में कैसे प्रवेश किया, यह जानने के लिए जांच की जाएगी।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़सिरोहीसरकारी अस्पतालनवजातआवारा कुत्तोंRajasthanRajasthan NewsSirohiGovernment HospitalNewbornStray Dogs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





