कूड़ेदान में नवजात, सीसीटीवी की जांच हुई तो सन्न रह गए लोग

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 23 साल की महिला को अपने नवजात बच्चे को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है. महिला अविवाहित थी, ऐसे में उसने बदनामी से बचने के लिए नवजात को कूड़ेदान में फेंक दिया था. इसके बाद उसकी मौत हो गई थी.
पुलिस के मुताबिक, मुंबई में नगर निगम संचालित सायन हॉस्पिटल के शौचालय में रखे कूड़ेदान में एक सफाई कर्मचारी को बच्ची मिली थी. इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
पुलिस के मुताबिक, महिला अविवाहित थी, ऐसे में उसने बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया. इसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो महिला शौचालय के पास संदिग्ध रूप से घूमती नजर आई. महिला को धारावी से गिरफ्तार किया गया, जहां वह रहती है. पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध कबूल कर लिया है.
महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मौत का कारण बनने के इरादे से किया गया कार्य) और धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






