कीचड़ में फेंकी हुई मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में इलाज शुरु

चूरू: तहसील में मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. तहसील के मितासर गांव में बुधवार रात को कीचड़ में फेंकी हुई एक बच्ची मिलने की सूचना मिली थी. राजकीय अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने गले लगाया है. जी हां गांव के लोग जब इस नवजात बच्ची को किचड़ और खून से लथपथ हालात में लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जांगिड़ को दी. डॉ. ने इस बच्ची की देखभाल का जिम्मा लेते हुए उसे अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरु कर दिया. मामले की जानकारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने गुरुवार दोपहर को बताया कि, बच्ची को अस्पताल लाया गया था, तब बच्ची की नाभि से खून बह रहा था. अस्पताल लाने से लगभग 2 घंटे पहले ही इस बच्ची का जन्म हुआ था. जिस बच्चे को मां की ममता ने ठुकरा दिया उस बच्ची का राजकीय अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभान और एएनएम देखभाल कर रहे हैं. डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि बच्ची के खून की जांच करवाई गई है, जांच में खून की कमी पाई गई है. बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है और उसे बोतल की सहायता से फार्मूला दूध पिलाया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





