भारत

नवजात बच्ची की मौत, परिजनों ने नर्स पर लगाया ये गंभीर आरोप

jantaserishta.com
1 Sept 2024 5:18 PM IST
नवजात बच्ची की मौत, परिजनों ने नर्स पर लगाया ये गंभीर आरोप
x
एफआईआर दर्ज कराने के लिए अड़ गए.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अस्पताल प्रबंधन एवं एक नर्स की लापरवाही के चलते नवजात बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल की एक नर्स ने 2000 रुपये रिश्वत की मांग की। जब गर्भवती महिला के परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं। महिला को बाथरूम में बच्ची को जन्म देना पड़ा, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात सलैया गांव में रहने वाले बालकिशन आदिवासी अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर आए थे। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नर्स से जब उन्होंने अपनी पत्नी को देखने के लिए कहा तो उसने 2000 रुपये रिश्वत की मांग की। बालकिशन ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे। पैसे नहीं देने पर अस्पताल में मौजूद किसी भी कर्मचारी ने उसकी पत्नी का इलाज नहीं किया। उसकी पत्नी ने बाथरूम में बच्ची को जन्म दे दिया। बाथरूम में डिलीवरी होने के कारण बच्ची फर्श पर गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। बालकिशन का कहना है कि वह गरीब मजदूर है। अगर उसके पास पैसे होते तो वह रिश्वत के पैसे जरूर दे देता।
परिजन ने बताया कि वह अपनी देवरानी को लेकर ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। अस्पताल में नर्स ने पैसों की मांग की। हमारे पास उस वक्त पैसे नहीं थे। हम लोग हाथ पैर जोड़ते रहे, लेकिन नर्स पैसे की मांग पर अड़ी रही। हमें अस्पताल से बाहर जाने को कहा। कुछ देर बाद उसकी देवरानी ने अस्पताल के बाथरूम में ही बच्ची को जन्म दे दिया। उसकी देवरानी काफी देर तक चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। आखिरकार बच्ची की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन ईशानगर थाने पहुंचे। इस मामले में अस्पताल की नर्स एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अड़ गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हुई है। इसलिए सभी को सजा मिलनी चाहिए।
वहीं, इस पूरे मामले में छतरपुर जिले के सीएमएचओ आरके गुप्ता का कहना है कि वह अस्पताल पहुंच गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें जो भी दोषी होगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story